
सफाई ठेकेदार की घोर लापरवाही के कारण सबसे पहले सफाई ठेकेदार को हटाने की मांग. उसे ब्लॅकलिस्ट करे
अमरावती / जिल्हा प्रतिनिधी
राहुल नगर बिच्छू टेकड़ी क्षेत्र, एकता नगर, वीटाभट्टी परिसर, आशियाना पुलिस क्लब के पीछे क्षेत्र में नालिया ओव्हर फ्लो होकर बह रही है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा शहर जिला महासचिव संजय आठवले, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के शहर संगठक मनोज थोरात, पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी के शहर युवा अध्यक्ष प्रवीण सरोदे, भीमशक्ति संगठन सचिव रोशन जंगम सहित कई लोगों ने क्षेत्र का निरीक्षण दौरा किया। यह देखा गया कि क्षेत्र में नालियां पूरी तरह से भरी हुई है और नालियों से पानी ओवरफ्लो हो रहा था। सहायक आयुक्त दस्तूर नगर जोन क्रमांक 3 की सफाई ठेकेदार द्वारा अनदेखी की जा रही है। पिछले 2 महीने से सफाई के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं आने का हवाला देकर सफाई करने नहीं आया है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि साफसफाई के लिए कोई भी कामगार नही आता.निरीक्षण दौरे के दौरान किरण मेश्राम, वंदना शिरसाट, सुनीता सावले, चित्राताई, इंगले, मीनाक्षी राऊत, शीतल मोरे, उज्ज्वला खांडेकर सहित कई महिला और पुरुष नागरिक मौजूद थे। सफाई ठेकेदार स्थानीय नागरिकों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करता है ठेकेदार हमे मजदूरी के पैसे नही देता और फिर हमने काम कैसे करना ऐसा असभ्य और अहंकारी मन का जवाब सुनना पड़ता है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा शहर जिला महासचिव संजय आठवले ने अमरावती महानगरपालिका आयुक्त सौम्या शर्मा को लिखित बयान देकर सफाई ठेकेदारों साफसफाई करने के लिए दिशा निर्देश देने की मांग कि है. विटाभट्टी क्षेत्र, आशियाना पुलिस क्लब क्षेत्र, विटाभट्टी क्षेत्र, बिच्छू टेकड़ी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा क्षेत्र, सचिन बीयर बार क्षेत्र, सागर नगर क्षेत्र, गजानन नगर क्षेत्र आदि क्षेत्रों की सफाई तुरंत करें। अन्यथा मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा के निवास के सामने और सरकारी दप्तर में कचरा फेंका जाएगा, ऐसी चेतावनी भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष संजय आठवले ने लिखित बयान में दी है। अंकित नगराले के घर के पास का नाली, सूरज श्रीरामे के घर के पास का नाली। अनिल चक्र के घर से गजभिये के घर तक का नाली भरी हुइ है, अरुण इंगले के घर से अनिल गडलिंग के घर तक का नाली, भरी हुईं है। वीटा भट्टी क्षेत्र, एकता नगर, आशियाना पुलिस क्लब तथा अन्य सभी वार्डों में आगामी 7 दिनों में विशेष सफाई अभियान नहीं चलाए जाने पर नगर निगम आयुक्त सौम्या शर्मा के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी लिखित बयान मे जारी कर दी गई है। पिछले 2 महीनों से इस क्षेत्र में सफाई न होने के कारण क्षेत्र में ऐसी तस्वीर बन गई है कि महामारी फैलने का कोई अंत नहीं होगा। क्षेत्र में बड़ी संख्या में मच्छर हैं, डेंगू की बिमारी और महामारी फैलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। क्षेत्र के कई नागरिक सर्दी-जुकाम, बुखार, सिर दर्द, हाथ-पैरों में दर्द से बीमार हो गए हैं। इसके लिए सफाई ठेकेदार के साथ-साथ सफाई सुपरवाइजर और इंस्पेक्टर पूरी तरह जिम्मेदार हैं और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए और ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाना चाहिए, ऐसी मांग भारतीय जनता पार्टी एस सी मोर्चा के शहर जिल्हा महासचिव ऐसा लिखित बयान में कहा गया है।
भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा शहर जिला अमरावती